11 अगस्त से दो माह बंद रहेगी पाताल भुवनेश्वर गुफा, ऑक्सीजन की कमी और बारिश बनी वजह

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ की प्रसिद्ध पाताल भुवनेश्वर गुफा 11 अगस्त से 10 अक्टूबर तक श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने भारी बारिश और गुफा में ऑक्सीजन के स्तर में कमी को देखते हुए यह निर्णय लिया है। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से इस अवधि में यात्रा नहीं करने की अपील की है। विभाग के अनुसार मानसून के दौरान सुरक्षा जोखिम बढ़ने के कारण गुफा को अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा। मौसम सामान्य होने और सुरक्षा समीक्षा के बाद अक्टूबर में गुफा को दोबारा श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।