भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 31 जुलाई को उत्तराखंड के देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड की आशंका जताई है। इसके बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने संबंधित जिलों के प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। राहत एवं बचाव दलों को तैयार रखने, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाने और सभी विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने को कहा गया है। आमजन से नदी-नालों से दूर रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और आपात स्थिति में 1070, 1077 या 112 पर संपर्क करने की अपील की गई है।
भारी बारिश और फ्लैश फ्लड का अलर्ट, पिथौरागढ़ समेत आठ जिलों में प्रशासन हाई अलर्ट पर
