दो नाबालिग बालिकाओं से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ । गंगोलीहाट क्षेत्र में दो नाबालिग बालिकाओं से कथित छेड़छाड़ और गलत हरकत का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। परिजनों की तहरीर पर आरोपी जितेन्द्र प्रसाद के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि आरोपी ने 10 वर्षीय बालिका और उसकी 12 वर्षीय भतीजी को कमरे में बंद कर उनके साथ अभद्र हरकत करने का प्रयास किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।