पिथौरागढ़ जनपद के जाजरदेवल तथा मूल रूप से देवीग्राम निवासी कुणाल जोशी ने भारतीय वायुसेना में कमीशन प्राप्त कर फ्लाइंग ऑफिसर बनकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। कुणाल जोशी, नवीन जोशी और सीता जोशी के पुत्र हैं। उनके पिता भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में अभिकर्ता होने के साथ एक निजी संस्थान में कार्यरत हैं, जबकि माता गृहिणी हैं।
कुणाल की प्रारंभिक शिक्षा ग्रीन वैली स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने महर्षि विद्यालय से माध्यमिक शिक्षा प्राप्त की तथा एलएसएम पीजी कॉलेज, पिथौरागढ़ से बीएससी की पढ़ाई पूरी की। अपनी मेहनत, लगन और समर्पण के बल पर उन्होंने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर का प्रतिष्ठित पद हासिल किया।
एक सामान्य परिवार से निकलकर देश की सेवा के लिए वायुसेना में अधिकारी बनने की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों, शिक्षकों, मित्रों और शुभचिंतकों ने कुणाल जोशी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
