पिथौरागढ़। पुलिस ने सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस उपाधीक्षक कुंवर सिंह रावत समेत चार पुलिस कर्मियों को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी। आयोजित समारोह में डीएसपी कुंवर सिंह रावत को 28 वर्ष 5 माह 21 दिन की सेवा, मुख्य आरक्षी अभिसूचना कैलाश चन्द्र को 40 वर्ष 8 माह 30 दिन, मुख्य आरक्षी भुवन सिंह को 17 वर्ष 8 माह 11 दिन तथा आरक्षी पंकज देऊपा को 20 वर्ष 9 माह 9 दिन की सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। समारोह में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल, स्वस्थ और सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
डीएसपी कुंवर सिंह रावत समेत चार पुलिस कर्मियों को सम्मानपूर्ण विदाई
