पिथौरागढ़ । गंगोलीहाट में रात्रि गश्त पर तैनात होमगार्ड और पीआरडी जवानों से कथित मारपीट व अभद्रता के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, रात करीब 10:45 बजे जवानों ने दो व्यक्तियों को अनावश्यक रूप से सड़क पर घूमने से मना किया, जिस पर विवाद हो गया। आरोप है कि बाद में होटल संचालक मोहित शाह, करम सिंह भंडारी और दो अन्य लोगों ने जवानों के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रात्रि गश्त पर तैनात होमगार्ड जवानों से मारपीट, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज
