पिथौरागढ़। कैलास मानसरोवर यात्रा के दौरान स्वास्थ्य खराब होने से दो लोगों को यात्रा बीच में ही छोड़नी पड़ी। पांचवें दल के कर्नाटक निवासी श्रद्धालु समर्थ चीक्कना की तिब्बत के पुरांग में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें भारत लौटाया गया। सीमा पर आईटीबीपी ने प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से धारचूला अस्पताल भेजा। वहीं, छठे दल के साथ जा रहे नैनीताल निवासी सर्विस स्टाफ पीतांबर दुमका की नाभीढांग बेस कैंप में तबीयत बिगड़ने से उन्हें भी वापस भेज दिया गया। इस बीच कैलास दर्शन और परिक्रमा पूरी कर चौथा दल गुरुवार को लिपुलेख दर्रे से सकुशल धारचूला लौट आया।
कैलास यात्रा के दौरान दो की तबीयत बिगड़ी, एक तिब्बत से तो दूसरा नाभीढांग से लौटा
