पिथौरागढ़ । जिले के जाखपुरान क्षेत्र के मेल्कू गांव की 65 वर्षीय लक्ष्मी देवी, जो 23 जुलाई से लापता थीं, उनका शव जंगल के पास एक गहरी खाई में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार, लक्ष्मी देवी मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और पहले भी कई बार घर से बिना बताए चली जाती थीं। उनकी तलाश में पुलिस ने ड्रोन और दूरबीन की मदद से अभियान चलाया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
लापता महिला का खाई में मिला शव, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा
