जंगली मशरूम खाने से ग्रामीण की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल रेफर

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर जिले के कनौली गांव निवासी 40 वर्षीय बलवंत की जंगली मशरूम खाने से तबीयत बिगड़ गई। बुधवार रात मशरूम खाने के कुछ देर बाद उन्हें चक्कर आने लगे और सांस लेने में परेशानी हुई। परिजन उन्हें गोचर स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए पिथौरागढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉ. आशु अवस्थी की टीम की निगरानी में उनका उपचार जारी है। जुलाई में पिथौरागढ़ जिले में जंगली मशरूम खाने से अब तक छह लोग बीमार हो चुके हैं। चिकित्सकों ने लोगों से जंगली मशरूम का सेवन नहीं करने की अपील की है।