सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने पर पिथौरागढ़ पुलिस का आरक्षी निलंबित

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ । पुलिस ने सोशल मीडिया पर पुलिस वर्दी में आपत्तिजनक एवं भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने के मामले में आरक्षी अमित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस के अनुसार आरक्षी को 23 जुलाई को कांवड़ मेला ड्यूटी के लिए हरिद्वार भेजा गया था। 30 जुलाई को उनके द्वारा साझा किया गया वीडियो विभागीय मर्यादा, सोशल मीडिया नीति, उत्तराखंड सरकारी सेवक आचरण नियमावली-2002 और पुलिस अधिनियम-2007 के प्रावधानों के विपरीत पाया गया। पुलिस ने बताया कि संबंधित आरक्षी के खिलाफ पूर्व में भी अनुशासनहीनता के मामलों में कार्रवाई हो चुकी है। प्रकरण में विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।