गंगा की सहायक नदियों का संरक्षण, एसटीपी और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में आएगी तेजी

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ में जिला गंगा सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने गंगा की सहायक नदियों के संरक्षण, स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के कार्यों में तेजी लाने और तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। ठोस एवं बायो-मेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए भूमि चयन प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने तथा जिला पंचायत को कॉम्पेक्टर मशीन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। डीएम ने स्पष्ट किया कि निर्देशों के पालन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाएं।