देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड इस बार ऐतिहासिक होने जा रही है। आगामी 13 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू परेड की सलामी लेंगी। आईएमए के 94 साल के इतिहास में पहली बार महिला कैडेट पुरुष कैडेटों के साथ कदमताल करती नजर आएंगी। इसे भारतीय सेना के सैन्य प्रशिक्षण और लैंगिक समानता की दिशा में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। महिला कैडेटों की भागीदारी से अकादमी में नई परंपरा की शुरुआत होगी। इस ऐतिहासिक पल को लेकर सैन्य अधिकारियों और कैडेटों में खास उत्साह देखा जा रहा
आईएमए की पासिंग आउट परेड,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 जून को परेड की सलामी लेंगी
