पीएम-वाणी में बड़ा बदलाव, अब QR कोड से जुड़ेगा पब्लिक वाई-फाई

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली । दूरसंचार विभाग ने पीएम-वाणी फ्रेमवर्क में बड़े सुधार लागू करने की घोषणा की है। 22 मई को जारी परिपत्र के अनुसार जुलाई 2026 तक नए बदलाव पूरे देश में लागू कर दिए जाएंगे। अब उपभोक्ता अपने स्मार्टफोन से केवल QR कोड स्कैन करके लैपटॉप और अन्य डिवाइस को सीधे पब्लिक वाई-फाई से जोड़ सकेंगे। यात्रियों और छात्रों की सुविधा के लिए 15, 30 और 60 मिनट के सस्ते इंटरनेट प्लान शुरू करने की भी सलाह दी गई है। फर्जी नेटवर्क से बचाव के लिए सभी हॉटस्पॉट को एक समान पीएम-वाणी ब्रांडिंग के तहत संचालित किया जाएगा। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ चन्द्रशेखर पेम्मासानी ने कहा कि QR आधारित लॉगइन से पब्लिक वाई-फाई का उपयोग पहले से अधिक आसान और सुरक्षित