विधायक निधि के लिए 375 करोड़ जारी, हर विधानसभा को मिलेंगे 5 करोड़

खबर शेयर करें 👉

देहरादून में प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विधायक निधि के तहत 375 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। राज्य की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों को विकास कार्यों के लिए पांच-पांच करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंजूरी और वित्त विभाग की स्वीकृति के बाद ग्राम्य विकास विभाग ने आदेश जारी किए। निधि का उपयोग केवल पूंजीगत एवं निर्माण कार्यों में किया जाएगा, जबकि राजस्व व्यय की अनुमति नहीं होगी। विधायक अपने क्षेत्र में ही इस राशि का उपयोग कर सकेंगे, हालांकि आपदा की स्थिति में 10 प्रतिशत राशि अन्य क्षेत्रों में खर्च की जा सकेगी। सरकार ने पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सभी कार्यों की जियो टैगिंग अनिवार्य की है। साथ ही स्वीकृति, व्यय और भुगतान की निगरानी हेतु ऑनलाइन पोर्टल भी तैयार किया