पिथौरागढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से चरवाहे की मौत

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। जिले के धारचूला क्षेत्र में बुग्याल में बकरी चराने गए एक चरवाहे की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुवा गांव निवासी राम सिंह पुत्र लाल सिंह सोमवार को बुग्याल में बकरियां चराने गया था, तभी खराब मौसम के दौरान बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लगातार खराब मौसम के कारण मंगलवार शाम तक शव को तहसील मुख्यालय धारचूला नहीं लाया जा सका। क्षेत्र में एक पखवाड़े के भीतर बिजली गिरने से यह दूसरी जनहानि है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल