ग्वालियर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की विचारधारा से प्रेरित देश की पहली यूनिवर्सिटी स्थापित की जा रही है। ‘ऋषि गालव विश्वविद्यालय’ नामक यह संस्थान शिवपुरी लिंक रोड स्थित ग्राम बेला में 34 एकड़ क्षेत्र में बनाया जाएगा। करीब 110 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस यूनिवर्सिटी में 5000 छात्रों के अध्ययन की व्यवस्था होगी।
विश्वविद्यालय का पहला शैक्षणिक सत्र 18 जुलाई 2027, गुरु पूर्णिमा के दिन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। यहां नर्सिंग, पैरामेडिकल, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट जैसे रोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। साथ ही भारतीय ज्ञान परंपरा, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रीय चरित्र निर्माण पर विशेष फोकस रहेगा। संस्थान को आधुनिक शिक्षा और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के समन्वय के रूप में विकसित करने की योजना है।
ग्वालियर में खुलेगी RSS विचारधारा से प्रेरित देश की पहली यूनिवर्सिटी, 2027 से शुरू होगा सत्र
