पिथौरागढ़ के लवराज धर्मशक्तू ने एक बार फिर देश और उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। मुनस्यारी बोना गांव निवासी पद्मश्री सम्मानित एवं बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट 54 वर्षीय लवराज धर्मशक्तू ने बीएसएफ के ‘मिशन वंदे मातरम’ अभियान के तहत दुनिया की चौथी सबसे ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से (8,516 मीटर) का सफल आरोहण कर तिरंगा फहराया। 23 मई को उनके नेतृत्व में टीम ने कठिन मौसम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच यह उपलब्धि हासिल की। अभियान दल में अनवर हुसैन, महावीर प्रसाद, मोहन सिंह, विकास सिंह राव सहित कई शेरपा सदस्य शामिल रहे। वहीं बीएसएफ की दूसरी टीम ने 21 मई को माउंट एवरेस्ट पर पहुंचकर वंदे मातरम गीत गाया। लवराज धर्मशक्तू सात बार एवरेस्ट फतह करने वाले पहले भारतीय हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे प्रदेश में खुशी की लहर
लवराज धर्मशक्तू ने माउंट ल्होत्से पर फहराया तिरंगा
