देहरादून । यूएसएससी ने पशुपालन विभाग में सहायक कृषि अधिकारी और चारा सहायक के 90 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जून से शुरू होकर 21 जून 2026 तक चलेगी। जारी सूचना के अनुसार सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 के 7, वर्ग-3 के 82 और चारा सहायक का 1 पद भरा जाएगा। सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 के लिए अभ्यर्थी का एग्रीकल्चर में पोस्ट ग्रेजुएट होना आवश्यक है, जबकि वर्ग-3 और चारा सहायक पद के लिए बीएससी एग्रीकल्चर योग्यता तय की गई है। सभी पदों के लिए आयु सीमा 21 से 42 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी। अनारक्षित और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये तथा एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये रखा गया
पशुपालन विभाग में 90 पदों पर भर्ती, आवेदन 1 जून से शुरू
