ऑपरेशन “प्रहार” के तहत पिथौरागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राजस्थान से वारंटी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ पुलिस ने ऑपरेशन “प्रहार” के तहत फरार एवं वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। थाना जाजरदेवल पुलिस ने गैर जमानती वारंटी संजय बेरवा निवासी अलवर, राजस्थान को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त धारा 420 भादवि और 66D आईटी एक्ट से जुड़े मामले में लंबे समय से वांछित चल रहा था। थानाध्यक्ष जाजरदेवल उप निरीक्षक मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार सुरागरसी और तलाश के बाद आरोपी को 25 मई को राजस्थान से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक महावीर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने कहा कि अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी