पिथौरागढ़। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की ओर से कक्षा 8 से 12वीं तक के शिक्षकों के लिए ऑनलाइन “सेतु” कार्यक्रम का आयोजन 8 से 12 जून तक किया जाएगा। कार्यक्रम का विषय “स्पेस टेक्नोलॉजी एंड एप्लीकेशन” रखा गया है। इसरो के कुमाऊं सेंटर के नोडल प्रभारी नवल किशोर जोशी ने बताया कि विज्ञान एवं अंतरिक्ष तकनीक में रुचि रखने वाले शिक्षक आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े व्याख्यान आयोजित होंगे। प्रतिभागियों को क्विज प्रतियोगिता में शामिल होना होगा, जिसमें 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। आवेदन के लिए शिक्षक 75794-48395 पर संपर्क कर सकते
शिक्षकों के लिए इसरो का ‘सेतु’ कार्यक्रम पिथौरागढ़ में होगा जून माह में
