पिथौरागढ़ पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जिलेभर में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान में नशे में वाहन चलाने और सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। थाना कनालीछीना पुलिस ने शराब पीकर वाहन चला रहे ललित सिंह भंडारी को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया, जबकि बाजार में उत्पात मचा रहे पंकज सिरौला और संजय कुमार को हिरासत में लिया गया। थाना थल में धन सिंह तथा कोतवाली जौलजीबी क्षेत्र में गिरीश कापड़ी को नशे में वाहन चलाते पकड़ा गया और उनके वाहन सीज किए गए। कुल 5 लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
ऑपरेशन प्रहार: पिथौरागढ़ में नशे में वाहन चलाने वाले 3 चालक गिरफ्तार, 5 पर कार्रवाई
