शहीद हरीश सिंह धामी को श्रद्धांजलि, धारचूला के विद्यालय में मनाया गया शहादत दिवस

खबर शेयर करें 👉

धारचूला स्थित राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज में गुरुवार को 14वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने शहीद मेडिक्स स्व. हरीश सिंह धामी का शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया। सेनानी राम भरत सिंह कुशवाहा के निर्देशन में अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। स्व. धामी 30 जुलाई 2019 को मिलम स्थित रेलीकोट चौकी में दुर्गम क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान गंभीर रूप से बीमार होने पर वीरगति को प्राप्त हुए थे। कार्यक्रम में शहीद के परिजनों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। आईटीबीपी ने विद्यार्थियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया तथा शहीद की पत्नी को सम्मानित कर मिष्ठान वितरित किया।