अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! स्थायी भर्ती का कोटा बढ़ सकता है, 75% तक रिटेन करने की तैयारी

खबर शेयर करें 👉

अग्निवीर योजना के तहत भर्ती युवाओं के लिए जल्द बड़ी राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय नौसेना चार वर्ष की सेवा पूरी करने वाले करीब 75% अग्निवीरों को नियमित सेवा में बनाए रखने का प्रस्ताव तैयार कर रही है। वहीं, भारतीय सेना और वायुसेना भी मौजूदा 25% रिटेंशन की सीमा बढ़ाकर 50% करने की मांग कर सकती हैं। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो सेवा जारी रखने के इच्छुक अग्निवीरों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा और उन्हें नियमित सैनिक के रूप में शामिल किया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में अभी अंतिम सरकारी निर्णय या आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।