उत्तराखंड में हरिद्वार को छोड़कर शेष 12 जिलों में ग्राम पंचायतों के रिक्त उपप्रधान और अन्य रिक्त पदों पर उपचुनाव होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। आयोग के अनुसार, सभी संबंधित जिलों के जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी 7 जुलाई को अपने-अपने जिले में चुनाव कार्यक्रम की विस्तृत सूचना जारी करेंगे। इसकी प्रति सरकारी गजट में प्रकाशित की जाएगी और राज्य निर्वाचन आयोग को भी भेजी जाएगी।
राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने सोमवार, 6 जुलाई 2026 को चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि 15 जुलाई को मतदान और उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। यह चुनाव पूरी प्रक्रिया के साथ एक ही दिन में संपन्न कराया जाएगा।
उत्तराखंड में 15 जुलाई को पंचायत उपचुनाव, आचार संहिता लागू,
