पिथौरागढ़ में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) प्रमाण-पत्र बनवाने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। जिला प्रशासन ने भवन व संपत्ति सत्यापन के लिए कनिष्ठ अभियंता (जेई) की रिपोर्ट की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने सभी तहसीलों को निर्देश दिए हैं कि अब भवन का सत्यापन, मापन, फोटोग्राफ और अन्य आवश्यक जांच संबंधित राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) स्वयं करेंगे। इससे EWS प्रमाण-पत्र जारी करने की प्रक्रिया तेज होगी और प्रतियोगी परीक्षाओं, सरकारी नौकरियों व उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के इच्छुक युवाओं को समय पर प्रमाण-पत्र मिल सकेगा। एडीएम ने स्पष्ट किया कि केवल विवाद या विशेष आवश्यकता होने पर ही तकनीकी विभाग की सहायता ली जाएगी।
EWS प्रमाण-पत्र बनवाना हुआ आसान, जेई रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म; हजारों युवाओं को बड़ी राहत
