पिथौरागढ़ जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने शराब तस्करी और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। धारचुला कोतवाली पुलिस ने एसएचओ हरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में आर्मी तिराहे के पास चेकिंग के दौरान एक बोलेरो वाहन से दो पेटी शराब और एक पेटी बीयर बरामद की। पुलिस ने वाहन चालक अनुज बुदियाल निवासी सिमखोला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया। वहीं, कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने एसएचओ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में अभियान के दौरान एक चालक को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा। आरोपी सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज कर दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब तस्करी और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
पिथौरागढ़ पुलिस का एक्शन: बोलेरो से 3 पेटी शराब-बीयर बरामद, तस्कर गिरफ्तार; नशे में वाहन चला रहा चालक भी दबोचा
