ऑपरेशन प्रहार: पिथौरागढ़ में नशेड़ी चालकों व उपद्रवियों पर पुलिस का शिकंजा, 9 गिरफ्तार, कई वाहन सीज

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए “ऑपरेशन प्रहार” के तहत देर रात तक जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने वाले दो चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए। वहीं अस्कोट, पिथौरागढ़, धारचुला और बलुवाकोट क्षेत्रों में शांति व्यवस्था भंग करने, मारपीट, गाली-गलौज और उत्पात मचाने के आरोप में कुल 7 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने सभी के विरुद्ध बीएनएसएस की संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।