पिथौरागढ़। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गुरुवार को गंगोलीहाट क्षेत्र का भ्रमण कर राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, तहसील, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हाटकालिका मंदिर और निर्माणाधीन पार्किंग का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
नवोदय विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य परीक्षण और शैक्षणिक सुविधाएं बेहतर बनाने को कहा। तहसील में लंबित मामलों पर नाराजगी जताते हुए एक सप्ताह में सेवा पुस्तिकाएं अपडेट करने और रजिस्ट्रार कानूनगो से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं और स्वच्छता व्यवस्था सुधारने पर जोर दिया। हाटकालिका मंदिर में मानसखंड मंदिर माला मिशन के कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा। वहीं, पार्किंग निर्माण की धीमी गति पर कार्यदायी संस्था को फटकार लगाते हुए जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए।

