उत्तराखंड में करवाचौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, शासन ने जारी की अधिसूचना

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने करवाचौथ पर्व के अवसर पर प्रदेश की महिला कार्मिकों के लिए 29 अक्टूबर 2026 (बृहस्पतिवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 28 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की गई है।

अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल ने प्रदेशभर में शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों के लिए करवाचौथ के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की स्वीकृति प्रदान की है।

शासन की ओर से जारी अधिसूचना पर सचिव राजेंद्र कुमार के हस्ताक्षर हैं। इस निर्णय से करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिला कार्मिकों को पर्व मनाने के लिए अवकाश मिलेगा।