स्कूटी चोरी कर बदली पहचान, रात में करते थे पेट्रोल चोरी; जाजरदेवल पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा

खबर शेयर करें 👉


पिथौरागढ़ । जाजरदेवल पुलिस ने वाहन चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक किशोर को संरक्षण में लिया गया। पुलिस ने चोरी की स्कूटी, घटना में प्रयुक्त दूसरी स्कूटी और दो मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने स्कूटी का लॉक खुला देखकर चोरी की योजना बनाई और पहचान बदलकर वाहन को अलग-अलग स्थानों पर छिपाते रहे। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी रात में खड़ी बाइक और स्कूटियों से पेट्रोल चोरी कर वाहन चलाते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिषभ गुरंग (18) और पवन कुमार (21) निवासी जाजरदेवल के रूप में हुई है। कार्रवाई थानाध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।