पिथौरागढ़। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी है। पुलिस ने जाजरदेवल में वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया, जबकि शांति भंग करने पर एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
जाजरदेवल पुलिस ने गैर जमानती वारंट के आधार पर ललित मोहन भट्ट को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहीं, शांति व्यवस्था भंग करने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई की गई।
दूसरी ओर, धारचूला पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले छह लोगों को पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।

