देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के चार वर्दीधारी विभागों ने कुल 1925 पदों पर सीधी भर्ती के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को प्रस्ताव भेजा है। इनमें पुलिस विभाग में 198 दरोगा और 1385 कांस्टेबलों के पद शामिल हैं।
इसके अलावा कारागार विभाग में 144 बंदीरक्षक, वन विभाग में 146 और आबकारी विभाग में 52 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव है। बंदीरक्षकों के पदों में 117 पुरुष और 27 महिला अभ्यर्थियों के लिए हैं। आबकारी विभाग में दो सब इंस्पेक्टर और 50 सिपाहियों की भर्ती होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस स्मृति परेड में करीब 1500 पुलिस पदों पर भर्ती की घोषणा की थी। इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय ने प्रस्ताव आयोग को भेजा है। जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

