50 लाख के चेक बाउंस मामले में वारंटी हल्द्वानी से गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। ऑपरेशन प्रहार के तहत पिथौरागढ़ पुलिस ने 50 लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में लंबे समय से फरार चल रहे गैर-जमानती वारंटी को हल्द्वानी से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त मनोहर जोशी निवासी बसंत विहार, मुखानी, हल्द्वानी ने एक महिला से 50 लाख रुपये लेकर भुगतान के लिए चेक दिया था, जो बैंक में प्रस्तुत करने पर बाउंस हो गया। मामला न्यायालय में विचाराधीन था, लेकिन बार-बार समन जारी होने के बावजूद आरोपी पेश नहीं हुआ। इसके बाद न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया। कोतवाली पिथौरागढ़ की टीम ने सर्विलांस टीम की मदद से हल्द्वानी में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहीं, थाना थल पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने और परोसने वाले एक ढाबा संचालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।