पिथौरागढ़। ग्राम प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष हेमराज सिंह बिष्ट के नेतृत्व में विभिन्न ग्राम प्रधानों ने जिला परियोजना अधिकारी एवं जिला विकास अधिकारी को तीन सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। उन्होंने मनरेगा (MGNREGA) में ऑनलाइन हाजिरी के स्थान पर ऑफलाइन हाजिरी लागू करने, मजदूरी बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन करने तथा ग्राम पंचायत की कार्ययोजना एवं ग्राम प्रधान की लिखित सहमति के बिना किसी भी योजना का क्रियान्वयन नहीं करने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो जिले के ग्राम प्रधान उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
ग्राम प्रधान संगठन ने मनरेगा में ऑनलाइन हाजिरी का किया विरोध, तीन सूत्रीय मांगपत्र सौंपा
