नवोदय विद्यालय में कक्षा छह प्रवेश के आवेदन अब 7 अगस्त तक

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय समिति के अंतर्गत संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 7 अगस्त तक निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विद्यालय के प्राचार्य अमित उप्रेती ने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति ने आवेदन की समय-सीमा में विस्तार किया है। इच्छुक छात्र-छात्राएं नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होनी चाहिए।