फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर युवती की फोटो वायरल करने वाला युवक पुलिस की गिरफ्त में

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ पुलिस और साइबर सेल ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर एक युवती की फोटो को एआई के जरिए आपत्तिजनक रूप से संपादित कर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले का खुलासा किया है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पिथौरागढ़ में आईटी एक्ट की धारा 66(C) तथा बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएचओ ललित मोहन जोशी और साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की पहचान विनोद कुमार निवासी धानाचुली, जनपद नैनीताल के रूप में की। पुलिस ने आरोपी तक पहुंचकर घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।