पिथौरागढ़। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के कई मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी संतेष धामी उर्फ सन्नी धामी (21) निवासी गलाती, धारचूला के कब्जे से चोरी की ₹1,900 की नकदी और 213.7 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने 31 मई की रात पौण स्थित चण्डिका मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र से नकदी चोरी करने की बात स्वीकार की है। जांच में उसकी संलिप्तता भदेलवाड़ा, पुनेड़ी और लिन्ठ्यूड़ा मंदिरों में हुई चोरियों में भी सामने आई है। आरोपी के खिलाफ चोरी के मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाई गई हैं, जबकि चरस बरामद होने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी स्कूटी और मंदिर चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।
मंदिरों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 213.7 ग्राम चरस बरामद
