पिथौरागढ़ में 24 जुलाई को रोजगार मेला, 983 पदों पर होगी भर्ती

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। जिला सेवायोजन विभाग की ओर से 24 जुलाई को जिला सेवायोजन कार्यालय में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी शंकर सिंह बोरा ने बताया कि टाटा मोटर्स, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एलआईसी और एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस सहित विभिन्न कंपनियों में अभिकर्ता समेत कुल 983 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी सुबह 11 बजे अपने शैक्षिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, स्थायी निवास, जाति प्रमाणपत्र, चार पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा के साथ मेले में पहुंचकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं।