नशे के खिलाफ सख्ती, डीएम ने तस्करों पर कठोर कार्रवाई के दिए निर्देश

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ में जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई की अध्यक्षता में एनसीओआरडी समिति की बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विभागवार कार्ययोजना की समीक्षा की गई। डीएम ने सीमांत क्षेत्रों, होटल, होमस्टे, बस-टैक्सी स्टैंड सहित संवेदनशील स्थानों पर नियमित चेकिंग और तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे ने बताया कि टॉप-50 ड्रग पेडलरों की निगरानी, विशेष अभियान और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग जारी है। जनवरी से जून 2026 तक 492 जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से 15,703 लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।