पिथौरागढ़ पुलिस ने कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ढाबे की आड़ में अवैध रूप से शराब पिलाने वाले एक व्यक्ति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। कोतवाली पुलिस ने रोडवेज वर्कशॉप के पास स्थित दुकान संचालक योगेश जोशी को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया। वहीं जाजरदेवल और वड्डा क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव में नवीन शर्मा और योगेश कुमार को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए। डीडीहाट में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे गोपाल सिंह चौहान को भी शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस का एक्शन: ढाबे की आड़ में शराब पिलाने वाला गिरफ्तार, ड्रिंक एंड ड्राइव में 2 समेत 3 गिरफ्तार
