अटूट मेहनत का परिणाम: पिथौरागढ़ के आदेश कुमार ने CDS (OTA) में हासिल की AIR 232, लेफ्टिनेंट पद के लिए चयनित

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। जिले के युवा आदेश कुमार ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के दम पर CDS (OTA) एंट्री में अखिल भारतीय स्तर पर 232वीं रैंक (AIR 232) हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। आदेश ने अपनी सफलता का श्रेय SSB Plus Institute, पिथौरागढ़ और संस्थान के संस्थापक एवं मेंटर लवी महर को दिया। उन्होंने कहा कि लवी महर के मार्गदर्शन, व्यक्तिगत मेंटरशिप और निरंतर प्रेरणा ने उन्हें लक्ष्य हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्थान के नेतृत्व में अब तक 10 सफल रिकमेंडेशन हो चुके हैं। गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और व्यक्तित्व विकास पर विशेष जोर युवाओं को सशस्त्र बलों में करियर बनाने के लिए प्रेरित कर रहा है।