पिथौरागढ़। अपराधों पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए पिथौरागढ़ पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” अभियान जारी है। थानाध्यक्ष गणेश दत्त भट्ट के नेतृत्व में थल पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान एक अल्टो कार से 8 पेटी अवैध बीयर बरामद की। पुलिस ने वाहन चालक चन्दन सिंह गड़िया निवासी बीथी, पन्याली, बागेश्वर को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। तस्करी में प्रयुक्त कार सीज कर दी गई। वहीं जाजरदेवल पुलिस ने चेकिंग के दौरान गौरव सिंह थापा को शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर वाहन सीज किया।
ऑपरेशन प्रहार: थल में 8 पेटी अवैध बीयर बरामद, तस्करी में प्रयुक्त कार सीज; जाजरदेवल में नशे में वाहन चलाते चालक गिरफ्तार
