ऑपरेशन प्रहार: वारंटी गिरफ्तार, ड्रिंक एंड ड्राइव में चालक पकड़ा; 68 लोगों पर कार्रवाई

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पिथौरागढ़ पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में कार्रवाई की। कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने न्यायालय के गैर-जमानती वारंट पर एमवी एक्ट के मामले में वांछित वारंटी प्रियांक कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहीं, कोतवाली अस्कोट के ओगला चौकी क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चला रहे चालक मनोज कुमार को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। इसके अलावा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 68 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।