पिथौरागढ़। न्यायालय के आदेशों के अनुपालन और थानों में लंबित माल के विधिवत निस्तारण के तहत गंगोलीहाट पुलिस ने कार्रवाई की। एसएचओ कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आबकारी अधिनियम से संबंधित आठ मुकदमों में जब्त अवैध शराब को नियमानुसार नष्ट किया। वहीं जुआ अधिनियम के एक मुकदमे से संबंधित ₹26 हजार की धनराशि राजस्व कोष में जमा कराई गई। इसके अलावा भारतीय दंड संहिता (भादवि) के छह मुकदमों से संबंधित माल का भी विधिसम्मत निस्तारण किया गया। पुलिस के अनुसार पूरी प्रक्रिया न्यायालय के निर्देशों और कानूनी प्रावधानों के तहत संपन्न हुई। इस दौरान पर्यावरण एवं सुरक्षा मानकों का भी विशेष ध्यान रखा गया।
गंगोलीहाट में नष्ट की अवैध शराब
