पिथौरागढ़ जनपद के बेरीनाग विकासखंड स्थित खितोली गांव में राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव सुधांशु पंत एवं उनकी धर्मपत्नी छवि पंत के आगमन पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने प्रातःकाल मोलंनाग एवं नौलिंग मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना पुजारी आनंद बल्लभ पंत एवं दीपु उप्रेती द्वारा संपन्न कराई गई। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक आस्था के प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष हेमवनती पंत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा एवं मातृशक्ति मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेम पंत ने किया। मुख्य सचिव के गांव आगमन से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।
बेरीनाग के खितोली गांव पहुंचे राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांशु पंत, ग्रामवासियों ने किया भव्य स्वागत
