घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के यहां बीएलए के साथ जाएं बीएलओ, तीन बार विजिट अनिवार्य: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। मंगलवार को उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार के साथ सभी जिलाधिकारियों की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के यहां बीएलओ, बीएलए को साथ लेकर जाएं और ऐसे घरों पर अनिवार्य रूप से तीन बार विजिट की जाए। उन्होंने सभी जिलों को निर्धारित समय में गणना फॉर्मों का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिन जिलों में वितरण कार्य पूरा हो चुका है, वहां फॉर्मों के डिजिटाइजेशन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। साथ ही जिलाधिकारियों को बूथवार समीक्षा कर अभियान की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए।