पिथौरागढ़ । जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मदकोट पुलिस ने एक व्यक्ति को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार ग्राम तोमिक निवासी राजेन्द्र सिंह चौकी मदकोट पहुंचकर अनावश्यक हल्ला-गुल्ला कर रहा था और समझाने के बावजूद उसका व्यवहार उग्र होता गया। स्थिति को देखते हुए चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज चौहान ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।
मदकोट चौकी में हंगामा करना पड़ा महंगा, शांति भंग करने पर व्यक्ति हिरासत में
