आंधी-तूफान से सड़क पर गिरा पेड़, बेरीनाग पुलिस ने हटाकर बहाल किया यातायात

खबर शेयर करें 👉

बेरीनाग । तेज आंधी, तूफान और बारिश के चलते कोतवाली बेरीनाग क्षेत्र के देवी नगर के पास एक विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे यातायात बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ बेरीनाग नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से पेड़ को काटकर सड़क से हटाया और यातायात को शीघ्र सुचारु कराया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लंबा जाम लगने से बच गया तथा लोगों को राहत मिली। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की।