पिथौरागढ़। कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर पिथौरागढ़ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। थाना जाजरदेवल पुलिस ने थानाध्यक्ष प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते मिले रविन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। वहीं मडेगांव में सार्वजनिक स्थान पर नशे में उत्पात मचाकर शांति व्यवस्था भंग करने वाले प्रेम राम को भी गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा मोटर वाहन अधिनियम के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त ललित भारत सौन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून व्यवस्था और यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
पुलिस का सख्त अभियान: ड्रिंक एंड ड्राइव में एक गिरफ्तार, हंगामा करने वाला दबोचा, वारंटी भी पकड़ा
