मानवता की मिसाल: परिजन न मिलने पर पुलिस ने कराया महिला का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। पुलिस ने एक बार फिर मानवता का परिचय देते हुए लिन्ठयूड़ा निवासी 55 वर्षीय ऊषा उर्फ़ मगला का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया। बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती महिला का 15 जुलाई को निधन हो गया था। उनके दोनों बेटे मानसिक रूप से कमजोर हैं और पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए कोई परिजन आगे नहीं आया। ऐसे में कांस्टेबल हयात पार्की, अजय बोहरा और त्रिलोक सिंह ने आगे बढ़कर पूरे सम्मान और गरिमा के साथ अंतिम संस्कार कराया। पुलिस की इस संवेदनशील पहल की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।